Deogarh News: आनंदालय स्कूल में संतूर वादन से गूंजा शांति, स्नेह, संस्कार का संदेश
देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि आनंदालय पब्लिक स्कूल, जगदीशपुर में मंगलवार को पीआईडीटी लोकशाला परिसर में शांति, स्नेह, संस्कार, संवाद शीर्षक से भव्य सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल द्वारा पीआईडीटी और स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय शास्त्रीय संगीत, सांस्कृतिक मूल्यों और नैतिक शिक्षा का प्रसार करना था। मौके पर मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संतूर वादक पद्मश्री पंडित तरुण भट्टाचार्य का मनमोहक संतूर वादन रहा। उनके साथ सुप्रसिद्ध तबला वादक असीत कुमार जाना ने संगत की। दोनों कलाकारों की जुगलबंदी ने आध्यात्मिक शांति और आनंद का वातावरण बना दिया। यह भी पढ़ें- सात्विक वीणा की मधुर प्रस्तुति ने श्रोताओं को किया मंत्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.