Deogarh News: आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से कई ट्रेनें प्रभावित
देवघर, नवम्बर 17 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन और सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण 16 से 22 नवंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके तहत आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू ट्रेन 17 से 22 नवंबर तक रद्द रहेगी। वहीं, टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम और आसनसोल-पुरुलिया मेमू ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों में आद्रा स्टेशन तक सीमित रहेगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर- 68056/68060 मेमू की 17, 20 और 22 नवंबर की यात्रा में आद्रा व आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर- 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया मेमू की 16 से 22 नवंबर के बीच निर्धारित तिथियों पर आद्रा-पुरुलिया के बीच परिचालन नहीं होगा। ट्रेन नंबर- 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस को भी जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.