Deogarh News: आठ वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म मामले की जांच तेज
देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। पालोजोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीया आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को थाना प्रभारी संजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजात प्राप्त किए। इसके अलावा पीड़िता से जांच के लिए जब्त किए गए विभिन्न सैंपल से संबंधित जानकारी भी ली। पुलिस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और मेडिकल जांच से जुड़ी रिपोर्ट के आधार पर अनुसंधान को आगे बढ़ा रही है। हालांकि, इस संबंध में थाना प्रभारी ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया। मामले की जांच में मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शनिवार को सदर अस्पताल पहुंचकर थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.