देवघर, नवम्बर 2 -- Deogarh News: देवघर। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के सोमवार को देवघर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। एयरपोर्ट से लेकर हाईकोर्ट गेस्ट हाउस, बाबा मंदिर और व्यवहार न्यायालय तक कारकेड के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। वहीं, शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से निर्धारित रूट और यातायात संबंधी आदेशों का पालन करने की अपील की है। सीसीआर सह यातायात डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के आलोक में एसडीओ ने यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, दो नवंबर को अपराह्न...