Deogarh News: आज कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की होगी शुरुआत
देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। जिले के शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों में रविवार को आश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को देवी मंडपों सहित दुर्गा पूजा पंडालों में कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई। शारदीय नवरात्र को लेकर शनिवार को बाजार में काफी चहल-पहल देखी गई। लोगों को दुर्गा पूजा को लेकर फल, नैवेद्य व पूजा से संबंधित सामानों की खरीदारी करते हुए देखा गया। आज से जिले के सैकड़ों देवी मंडपों पर विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती की अराधना की जाएगी। वहीं शहरी इलाका सहित जिले के दर्जनों स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कर दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित करते हुए मां भगवती की पूजा-अर्चना की जाएगी। दुर्गा पूजा को लेकर चारों तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Kishanganj New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.