Deogarh News: असंतुलित पिकअप पलटा, चालक चोटिल
देवघर, जुलाई 14 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि सारठ-मधुपुर मुख्य सड़क एनएच-114-ए पर डुमरिया व आराजोरी ले बीच पतरो नदी पुल के निकट शीतल पेय लदा पिकअप वैन पलट गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत नहीं होने की बात कही जा रही है। सिर्फ पिकअप चालक को मामूली चोट लगी है। घटना के संबंध में बताया गया कि कोडरमा से शीतल पेय की बोतल लोड कर पिकअप वैन सारठ आ रहा था। उसी दौरान सारठ पहुंचने से पहले पतरो नदी पुल के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गए, जिसे बचाने के क्रम में पिकअप असंतुलित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पथरड्डा ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घनाग्रस्त पिकअप वैन कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.