देवघर, नवम्बर 21 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर निगम प्रशासन द्वारा अवैध रूप से पेयजल की आपूर्ति और व्यवसाय करने वाले संचालकों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 204 एवं 209 के प्रावधानों तथा आरओ वाटर रूल्स 2024 के तहत की गई। इस अभियान के दौरान बिना वैध निबंधन के पानी की ढुलाई और बिक्री करते हुए कुल 4 वाहनों (टोटो, मालवाहक ऑटो और ट्रैक्टर-टैंकर) को पकड़ा गया। जांच के क्रम में संबंधित वाहन संचालकों द्वारा मौके पर ही निबंधन शुल्क जमा कराया गया। जिससे नगर निगम को कुल 35 हजार रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बिना निबंधन पानी आपूर्ति कर रहे 13 वाहन जब्त नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी आरओ प्लांट संचालकों व पानी व्यवसायियों ...