देवघर, नवम्बर 10 -- अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल Deogarh News: देवघर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद भर्ती कर लिया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं के बाद संबंधित इलाकों में कुछ देर के लिए परेशानी का माहौल बन गया। घटना देवघर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरदहा गांव के समीप हुई। यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक निलेश कुमार पासवान नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज...