देवघर, जुलाई 27 -- Deogarh News: देवघर। शनिवार देर रात से लेकर रविवार शाम तक को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के कचहरी के समीप हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में रोहित कुमार ,अमित कुमार घायल हो गए।

स्थानीय मदद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। घटना रिखिया थाना क्षेत्र के योगीडीह गांव के पास हुई। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शंभू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सड़क से उठाकर एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया।

घायल व्यक्ति की स्थिति घायल के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की...