Deogarh News: अलग-अलग मामलों में तीन संदिग्ध हिरासत में
देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर पुलिस ने गुरुवार व शुक्रवार को थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से विभिन्न मामलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अब तक कार्रवाई को लेकर आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। जानकारी के अनुसार नगर पुलिस ने अलग-अलग आरोपों के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उसके बाद थाना लाकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्धों की संबंधित मामलों में क्या भूमिका है और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.