Deogarh News: अलग-अलग क्षेत्र में पांच को सांप ने डंसा, भर्ती
देवघर, जुलाई 15 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं के बाद पांच लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कुंडा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी अबताफ अंसारी, नगर थाना क्षेत्र हिरणा निवासी अखटोरी बीबी, रिखिया के रुद्रपुर गांव निवासी पुरण मंडल, मोहनपुर थाना क्षेत्र की मोहनपुर निवासी अंजली देवी तथा सारवां थाना क्षेत्र निवासी सुरेश वर्मा को सांप ने डंसा है। परिजनों ने बताया कि सभी लोग अलग-अलग स्थानों पर अपने दैनिक कार्यों में लगे थे। उसी दौरान उन्हें सांप ने डंस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। आवश्यकतानुसार मरीजों को भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.