Deogarh News: अरायं : दो पक्षों में जमकर मारपीट, छह घायल
देवघर, जुलाई 7 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि पथरड्डा ओपी क्षेत्र अंतर्गत अरायं गांव में परतीकदीम जमीन पर घर बनाने को लेकर विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में एक पक्ष के जुगल राउत ने बताया कि अरायं मौजा के परतीकदीम जमीन पर घर बना है, इसको लेकर न्यायालय में मामला चल रहा है। उसी जमीन पर सीटन राउत द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उसका विरोध करने पर सीटन राउत, संजय राउत, भोटो राउत, रंजीत राउत, पलटन राउत समेत 11 लोगों पर मारपीट कर दीवार गिरा देने का आरोप लगाया। वहीं बीच- बचाव करने आए घर की महिलाओं समेत अन्य लोगों के साथ भी मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं दूसरे पक्ष की रीता देवी ने थाने में दी गयी शिकायत में जिक्र किया है की अपने काम से पुराने घर गई थी। उसी दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.