देवघर, नवम्बर 28 -- Deogarh News: देवघर। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी और झारखंड टीम के कप्तान ईशान किशन ने शुक्रवार को सपरिवार बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ईशान किशन ने कहा कि मेरा मन बाबा पर रहता है और उनसे कुछ मांगने या शुक्रिया करने के लिए बाबाधाम आता हूं। अभी तक बाबा पार कराते रहे हैं और आगे भी बाबा पार करा देंगे, ऐसी उनसे प्रार्थना है। बाबा का जब बुलावा आता है तो मैं बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने चला आता हूं। कुछ बड़ा सोचकर नहीं आता हूं कि कोई मैच है तो चलो बाबा से कुछ मांगा जाए। कभी-कभी मांगने से बेहतर शुक्रिया करना अच्छा होता है। मेरी मेहनत जारी रहेगी और बाकी भगवान साथ देंगे। उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की ईशान किशन ने जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी में ...