Deogarh News: अब गांवों में टीबी की समय पर पहचान होगी आसान
देवघर, नवम्बर 7 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के मरीजों की समय पर पहचान और इलाज सुनिश्चित करने की दिशा में एम्स देवघर ने महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान के पैथोलॉजी एवं प्रयोगशाला चिकित्सा विभाग की ओर से शरीर के अन्य अंगों में होने वाले क्षय रोग (एक्स्ट्रापल्मोनरी टीबी) को लेकर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा वित्तपोषित एमएफएटी परियोजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 235 सामुदायिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सहिया साथी, आंगनबाड़ी सेविकाएं और प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण दल के सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य गांवों में रहने वाले लोगों के बीच टीबी के शुरुआती लक्षणों की पहचान को आसान बनाना और संदिग्ध मरीजों को समय पर जांच एवं इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.