Deogarh News: अनुयायी से सोने की चेन छिनतई, बदमाश फरार
देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर के सत्संग आश्रम में आयोजित दो दिवसीय ऋत्विक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे अनुयायियों की भीड़ के बीच चेन स्नेचिंग व मोबाइल गायब हो रहे हैं। शुक्रवार को सम्मेलन में भाग लेने जा रही बिहार के छपरा जिला निवासी 55 वर्षीया श्यामा सिंह नामक महिला के गले से बदमाशों ने 12 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली गयी। घटना पूर्वाह्न 11:30 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। वारदात के बाद पीड़िता ने आश्रम के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। काफी प्रयास के बावजूद बदमाशों का पता नहीं चलने पर पीड़िता ने अपराह्न करीब तीन बजे नगर थाना पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आवेदन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिवार के साथ सम्मेलन में शामिल होने आई है पीड़िता : पीड़िता अनुयायी श्यामा सिंह ने बताया कि अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.