Deogarh News: अनियंत्रित टेंपो पलटा, कांवरिया गंभीर रूप से घायल
देवघर, अगस्त 22 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के घोरलास गांव के मोड़ समीप शुक्रवार को अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में टेंपो सवार अन्य कांवरियों को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बिहार के शेखपुरा जिले से करीब आधा दर्जन कांवरिया श्रावणी मेला में बाबा वैद्यनाथ को जलार्पण करने देवघर आए थे। पूजा-अर्चना के बाद सभी बासुकीनाथ धाम में जलार्पण कर टेंपो से वापस शेखपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान घोरलास गांव के समीप तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में शेखपुरा निवासी कमलेश कुमार को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह में भर्ती कराया। वहींअन्य कांवरियों को मामूली चोटें आईं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.