देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही पालोजोरी शिव मंदिर सहित खागा, असना आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में अनंत कथा का श्रवण कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच 14 गांठों वाले अनंत सूत्र धारण करने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप और शेषनाग की पूजा की जाती है। यह भी पढ़ें- Godda News: अनंत चतुर्दशी पर मंदिरों में गूंजे विष्णु के जयकारे श्रद्धालु व्रत रखकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और जीवन में आने वाले स...