Deogarh News: अद्वितीय है ऊपर बिलासी का पूजा पंडाल : डॉ. निशिकांत
देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: देवघर, कार्यालय संवाददाता। बिलासी दुर्गा पूजा समिति ऊपर के भव्य पूजा पंडाल में गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे धर्मपत्नी बाबा वैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट की चेयर पर्सन अनामिका गौतम के साथ बुधवार शाम पहुंचे। इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. सुनील खवाड़े ने उनका स्वागत करते हुए, मां की चुनरी प्रसाद स्वरूप ओढ़ाया। वहीं डॉ. खवाड़े की बड़ी सुपुत्री रुचि कश्यप (खुशबू) ने बीबीएमटी की चेयर पर्सन अनामिका गौतम को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस क्रम में उन्होंने दक्षिण भारत के श्रीराधा-कृष्ण मंदिर की थीम पर बनाए गए भव्य पंडाल का अवलोकन कर जमकर सराहना की। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि बिलासी दुर्गा पूजा समिति द्वारा तैयार भव्य पंडाल दक्षिण भारत के श्रीराधा-कृष्ण मंदिर की मोहक झलक प्रस्तुत करता है। पंडाल की भव्यता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.