देवघर, अगस्त 21 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। शहर का व्यस्ततम इलाका गांधी चौक पर इन दिनों अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। फुटपाथ से लेकर सड़क किनारे तक ठेले, खोमचे और दुकानों का सामान रखे जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। गांधी चौक सब्जी मंडी और फल मंडी में तब्दील होता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर रात तक गांधी चौक पर भीड़ और जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलने वालों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। स्कूली बच्चे और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सड़क किनारे अतिक्रमण से पैदल चलना भी मुश्किल व्यापारियों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि गांधी चौक और आसपास के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। साथ ह...