Deogarh News: अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, चार यात्री घायल, दो गंभीर
देवघर, नवम्बर 18 -- दुमका रेलवे ओवरब्रिज के पास हादसा Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह-देवघर मुख्य पथ पर दुमका रेलवे ओवरब्रिज के समीप मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार चार यात्री घायल हो गए। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए एम्स देवघर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के तारानगर निवासी विनिता कुमारी, बेबी रानी, श्वेता कुमारी और मनोरंजन कुमार परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी काम से देवघर आए थे। देर शाम सभी ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटो से जसीडीह स्टेशन जा रहे थे। उसी दौरान दुमका रेलवे ओवरब्रिज के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार यात्रियों को गंभीर चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.