देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: देवघर। नगर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया। घायल की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के जूनबांध निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि वह किसी काम से महेशमारा गया था। वहां से बाइक से घर लौटने के दौरान बाजार समिति के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: कोरियासा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती गंभीर, रेफर टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घट...