Deogarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल
देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: नगर के गौशाला रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों का उपचार किया। घटना के संबंध में जगदीशपुर कुशमाहा गांव निवासी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि भाई जोगेंद्र यादव के साथ जगदीशपुर से देवघर में दुर्गापूजा के दौरान प्रतिमा और पंडाल देखने आया था। उसी दौरान गौशाला रोड के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसका फायदा उठाकर वाहन चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.