Deogarh News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की मौत
देवघर, अगस्त 21 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के डीपीएस स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी डॉक्टर ने पुलिस को दे दी । घटना के संबंध में हंसडीहा निवासी 64 वर्षीय शिवपूजन चौधरी के पोते ने बताया कि उनके दादा घर के समीप सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.