Deogarh News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहा व्यक्ति गंभीर
देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: पथरोल थाना क्षेत्र में मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सिरसिया गांव निवासी डास मांझी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में घायल के भाई कार्तिक मांझी ने बताया कि डास मांझी बाजार से पैदल अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान पथरोल थाना क्षेत्र के मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.