देवघर, अगस्त 14 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवसंघ-चित्तोलढ़िया सड़क स्थित मेधा डेयरी के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार 35 वर्षीय डिलीवरी बॉय नेहरु कुमार राय की मौत हो गई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक सड़क किनारे स्थित पुलिया में गिर गया। घटना के बाद कुछ देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

घटनाक्रम दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी के आधार पर बाद में उसकी पहचान एक घंटे बाद बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के साल कियाजोरी गांव निवासी के रूप में हुई। हालांकि मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग इलाके में घर बनाकर रह रहा था। पत्नी निक्की के अनुसार मृतक पार्ट टाइम में एक कंपनी के डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह मेधा डेयरी ...