Deogarh News: अचानक तबीयत बिगड़ी, शिबू मिश्रा की मौत
देवघर, सितम्बर 25 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गोविंद खवाड़े लेन निवासी 34 वर्षीय युवक शिबू मिश्रा, पिता- गिरिधारी मिश्रा की शुक्रवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिबू की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसके बाद उसकी हालत गंभीर होती चली गई। परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिबू की मौत स्वाभाविक रूप से अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुई है। इस मामले में किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.