देवघर, सितम्बर 30 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर मंगलवार को आरपीएफ ने अकेले घूम रहे दो नाबालिगों को बरामद कर चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया। दोनों बच्चे बिना किसी अभिभावक के स्टेशन परिसर में घूम रहे थे। आरपीएफ जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की और पहचान की पुष्टि के बाद चाइल्ड लाइन को सूचना दी। आरपीएफ के अनुसार 12 और 15 वर्षीय दोनों नाबालिगों की पहचान कालीपुर, जसीडीह, देवघर निवासी के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उस समय उनके साथ कोई अभिभावक मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन, जसीडीह की टीम स्टेशन पहुंची। टीम ने दोनों बच्चों से आवश्यक जानकारी लेने के साथ निर्धारित दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की। उसके बाद आरपीएफ ने दोनों नाबालिगों को देखभाल व संरक्षण और आगे की आवश्यक कार्रवाई के ल...