देवघर, अगस्त 25 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को मधुपुर शहरी वं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों व पूजा स्थलों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से शिवालय परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर बिल्वपत्र, फूल, धतूरा व अन्य पूजन सामग्री अर्पित किया। अंतिम सोमवारी होने के कारण बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व युवाओं के साथ बच्चों ने भी पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। कई श्रद्धालु सुबह से ही उपवास रखकर शिवालय पहुंचे और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। यह भी पढ़ें- Pakur News: चौथी व अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की...