नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- टेक कंपनी Dell ने भारतीय मार्केट में अपना नया लैपटॉप Dell 14S लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर स्टूडेंट्स और युवा प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। इस लैपटॉप में Intel Core Series 3 प्रोसेसर, 14 इंच तक का 2.8K डिस्प्ले और 61.2Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 21 घंटे तक Netflix वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकता है। इसकी खास बात इसका हल्का डिजाइन और चार अलग-अलग कलर ऑप्शन हैं।Dell 14S की कीमत और उपलब्धता Dell 14S की भारत में शुरुआती कीमत 79,990 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसका Linen कलर वेरिएंट Dell Exclusive Stores, चुनिंदा रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। लैपटॉप को Linen, Dusty Rose, Washed Denim और Velvet Gree...