नई दिल्ली, मई 13 -- राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह से बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में बारिश भी शुरू हो गई है। मंगलवार को भी दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। हालांकि, देर शाम कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.5 डिग्री कम) दर्ज किया गया और शाम साढ़े पांच बजे तक वहां बारिश नहीं हुई। पालम में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य केंद्रों पर लगभग न के बराबर या बहुत कम बारिश हुई। लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस ...