नई दिल्ली, जुलाई 1 -- Delhi Weather Update: दिल्ली में लोगों को मंगलवार को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। अधिकतम तापमान तो 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन शाम 5:30 बजे लोगों को 53.5 डिग्री सेल्सियस की तपन महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार और गुरुवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दोनों दिनों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। यह भी पढ़ें- जिन वोटरों के घर तोड़े गए, SIR में उनका क्या होगा; दिल्ली के CEO ने बतायातेजी से आगे बढ़ रहा मानसून मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज से सोमवार तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल...