नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में सर्दी का अहसास होने लगा है। बुधवार को तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सुबह के समय दृश्यता का स्तर 800 मीटर तक रहा। एक दिन पहले यह स्तर 1200 मीटर पर रहा था। यानी इसमें 400 मीटर तक की कमी दर्ज की गई। इस बीच, दिल्ली में जहां प्रदूषण के पुराने हॉटस्पाट में सुधार होता दिख रहा है। वहीं उससे भी ज्यादा तेजी से नए प्रदूषण हॉटस्पाट बन रहे हैं। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 22 स्थानों पर प्रदूषण के नए हॉट स्पाट बन रहे हैं।आज कैसा रहेगा मौसम दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, यह सामान्य से 1.1 डिग्री ...