Delhi Weather Update: धूप से छूट रहा पसीना, कब से सुहाना मौसम; IMD ने बताया
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली के लोगों को तेज धूप और गर्मी से अक्तूबर के महीने में भी राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग तीन डिग्री ऊपर रहा। जबकि, ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहा है। अनुमान है कि अगले चार दिनों में तापमान में हल्की गिरावट आएगी और मौसम सुहाना हो जाएगा। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार की सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। दिन के समय तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा है। अक्तूबर के महीने में आमतौर पर 37 डिग्री का तापमान कम ही देखने को मिलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.