Delhi Weather Update: आज और कल बारिश होगी, 60 की स्पीड वाली हवा; आगे भी बूंदाबांदी का दौर
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शनिवार से गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार हैं। इस दौरान कई हिस्सों में हल्की बारिश होगी, जबकि रविवार को तेज बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार के बाद भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही, लेकिन केवल छिटपुट बूंदाबांदी हुई, जिससे उमस और बढ़ गई। दिल्ली में महसूस होने वाली गर्मी (फील लाइक टेंपरेचर) का स्तर 48 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति सामान्यतः 10 किमी प्रति घंटा से कम रही, जबकि नमी 58 से 91 प्रतिशत के बीच रही। यह भी पढ़ें- दिल्ली में हुए भीषण सड़क ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.