नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली का मौसम काफी हद तक शुष्क हो गया है। तेज धूप निकलने के कारण दिन के समय गर्मी बनी रहेगी। हालांकि, रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह भर आसमान साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार की सुबह से ही तेज धूप निकली। हालांकि, हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी होने के चलते अब मौसम काफी हद तक शुष्क हो गया है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में AI निपटेगा ट्रैफिक जाम से, ITMS को केंद्र सरकार की मंजूरीप्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा अब दिल्ली की हवा में प्रदू...