Delhi Weather Today : दिल्ली में संडे बना फनडे, सुबह-सुबह कई इलाकों में झूम के बरसे बदरा
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को और आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को लोग दिनभर उमस से बेहाल रहे। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन उससे राहत नहीं मिली। शनिवार को दिन में कई जगह सामान्य रूप से बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। आईएमडी ने कहा कि रविवार को भी मौसम की स्थिति ऐसी ही रह सकती है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.