Delhi Weather Today : दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस बरकरार
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- राजधानी दिल्ली में शनिवार तड़के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वीकेंड पर हुई बारिश लोगों के लिए थोड़ी राहत जरूर लेकर आई, लेकिन गर्मी और उमस अब भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी में दिनभर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सेंट्रल दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली समेत राजधानी के कई इलाकों में भी बारिश की खबर है। बारिश के चलते कई निचले इलाकों में जलभराव की सूचना मिली। हालांकि अभी कहीं से भी जाम लगने जैसी खबरें सामने नहीं आई हैं।कल भी सुबह से छाए रहे बादल बता दें कि, राजधानी में शुक्रवार को सुबह भी बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.