Delhi Weather Today: सुबह से लगातार बरस रहे बादल, IMD ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Delhi Weather Today: दिल्ली वालों को दो दिन से लगातार हो रही बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। गुरुवार को सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए पहले बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन अब रेड अलर्ट घोषित कर दिया है।येलो अलर्ट को रेड अलर्ट में बदला मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी मॉनसूनी बादल दिल्ली को भिगोएंगे। इसे देखते हुए पहले येलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन सुबह से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए आईएमडी ने अब पूरी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो घंटे के दौरान बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। इससे पहले दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.