Delhi Weather Today: मॉनसून के दौर में गर्मी का अलर्ट, उमस भी करेगा पसीने से तरबतर
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में मानसून आने के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए गर्मी और उमस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। साथ ही हवा में नमी का स्तर 50 फीसदी से ज्यादा रहने के कारण लोगों को असहज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में मानसून पांच दिन की देरी से पहुंचा था, लेकिन इसके बाद भी बारिश की गतिविधियां उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाईं। पिछले पांच दिनों से राजधानी में अच्छी मानसूनी बारिश दर्ज नहीं की गई है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन इससे मौसम में ठंडक आने के बजाय उमस बढ़ गई है। बुधवार सुबह कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.