Delhi Weather Today: बारिश से सुबह की शुरुआत, अगले 3 दिनों तक कैसा मौसम; IMD ने बताया
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो रही है। मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और राजधानी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 10.6 मिमी, पालम में 15 मिमी, लोधी रोड में 12.2 मिमी, रिज में 18.6 मिमी और आयानगर में 17.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच पालम में 9.6 मिमी, सफदरजंग में 0.6 मिमी, लोधी रोड में 0.8 मिमी और आयानगर में 17.7 मिमी बारिश हुई, जबकि रिज में बहुत कम बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, बुधवार को भी मौसम के हालात ऐसे ही रहने की उम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.