Delhi Weather Today: बादल छाएंगे पर बारिश नहीं, गर्मी भी सताएगी; कमजोर पड़ा मानसून
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाके में अगले सप्ताह भर तक मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। इसके चलते आमतौर पर अच्छी बारिश होने की संभावना नहीं है, जिससे गर्मी और उमस में बढ़ोतरी होगी। बारिश नहीं होने के चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी 1.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर 58 से 88 फीसदी तक रहा। यह भी पढ़ें- दिल्ली के आनंद विहार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.