Delhi Weather Today: बादलों के बीच रुक-रुककर होती रहेगी बारिश, येलो अलर्ट जारी
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- Delhi Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में बुधवार को भी आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। ज्यादातर जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। रात के समय कई जगहों पर फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।गर्मी और उमस से थोड़ी राहत दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार सुबह और शाम हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश आया नगर में 49.3 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा छतरपुर में 20.5 मिमी, सफदरजंग में 9.4 मिमी, पालम में 8.1 मिमी, लोधी रोड पर 3.7 मिमी और राजघाट पर 2 मिमी दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। यह भी पढ़ें- फुकेट से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का विमान टर्बुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.