नई दिल्ली, अगस्त 7 -- दिल्ली में आज का मौसम, 7 अगस्तः दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भी सुबह से कई इलाकों में बारिश हो रही है। नोएडा और गाजियाबाद में भी बादल झमाझम बरस रहे हैं। गुरुवार रात 11:30 बजे से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे के बीच दिल्ली के छतरपुर में सबसे ज्यादा 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के मौसम केंद्र सफदरजंग में 3.4 मिमी बारिश हुई। पालम में 2.3 मिमी, नारायणा में 2 मिमी और मयूर विहार तथा जनकपुरी में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे शहर के दक्षिण-पूर्वी इलाके के लिए रेड अलर्ट, दक्षिण-पश्चिमी इलाके और मध्य हिस्से के लिए ऑरेंज अलर्ट और शहर के उत्तरी हिस्से के लिए येलो अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट दोपहर तक लागू रहेगा।दिल्ली के किन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट? मौसम विभाग के अलर्ट में कहा गया है कि ...