Delhi Weather Today: दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश, आज दिनभर येलो अलर्ट; पारा 6 डिग्री लुढ़का
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में आज मंगलवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। सोमवार से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में नौ दिन बाद मॉनसून लौटा। दिल्ली में सोमवार को दिन भर बादलों की आंख-मिचौली और हल्की हारिश के कारण लोगों को उमस से राहत मिली है। दरअसल, दिल्ली में 11 जुलाई से बारिश नहीं हुई थी। इसके चलते लोगों को बहुत ही अधिक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा था। जुलाई महीने के लिए पिछले 16 वर्षों में मॉनसून का यह सबसे लंबा ब्रेक साबित हुआ है। रविवार रात से ही घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। मध्यरात्रि और सोमवार तड़के कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। दिन के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.