Delhi Weather Today: दिल्ली में आज बारिश, नोएडा-फरीदाबाद में भी बरसे बादल; IMD का अलर्ट
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में अभी मानसून की मेहरबानी बनी हुई है। बुधवार के बाद आज गुरुवार को भी सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि ज्यादातर हिस्सों में हल्की और कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग की ओर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बुधवार को भी दिल्ली में अच्छी बारिश और दिनभर बादल छाए रहने के चलते मौसम सुहाना हो गया। लोधी रोड मौसम केन्द्र में सुबह साढ़े आठ से शाम के साढ़े पांच बजे के बीच सबसे ज्यादा 38.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी नमी भरी हवाओं के चलते दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से खासी राहत मिली है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.