नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को पहली बार मानसून जमकर बरसा। ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह दौर अभी चलता रहेगा। अगले चार दिनों तक बादल और बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसे देखते हुए बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार इस साल का सबसे ज्यादा बारिश वाला दिन रहा। इससे कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान में भारी गिरावट आई और पारा लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया।84 मिमी बारिश हुई मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में लगभग 84 मिमी बारिश हुई। जोरदार बारिश की वजह से महसूस होने वाला तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया, हालांकि नमी का स्तर बहुत ज़्यादा बना रहा। सफदरजंग में दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे के बीच तापमान में 10 डिग...