Delhi Weather Today: आज मौसम में बदलाव के संकेत, बूंदाबांदी दिलाएगी 'जहरीली' हवा से राहत
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली के मौसम में रविवार को हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। इससे प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हो सकता है। हालांकि, यह बारिश की मात्रा और हवा की रफ्तार पर निर्भर करेगा। शनिवार को दिल्ली के 17 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली के लोगों को लगातार प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है। इस वर्ष अक्तूबर तक वायु गुणवत्ता का स्तर पहले से बेहतर रहा था, लेकिन नवंबर की शुरुआत से ही प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 367 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 373 के अंक पर था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.