नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- Delhi Weather Today: दिल्ली में शुक्रवार को दोपहर बाद दो मौसमी सिस्टम के मेल का असर दिखा। दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। इसके चलते हुए जल भराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। तापमान भी करीब 6 डिग्री घटकर 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिल्ली में दोपहर तीन बजे के बाद पूरी दिल्ली में ही घने काले बादल छाने लगे। घने काले बादलों के चलते शाम के चार बजे ही अंधेरा जैसा महसूस होने लगा। तेज हवा के साथ हुई बारिश में कई जगहों पर जल भराव हो गया। दिल्ली के प...