Delhi Weather Today: आज भी बारिश का येलो अलर्ट, सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Delhi Weather Today: दिल्ली में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने आज भी दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार 35 घंटों तक हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई। दिल्ली और गाजियाबाद में बारिश के पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, वर्षाजनित हादसों में दो लोगों की जान चली गई। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.