Delhi Weather Today: आज फिर भिगोएगी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में बुधवार को मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिला। दिनभर खिली तेज धूप के बीच कुछ समय के लिए घने बादलों के आने से कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे उमस में इजाफा देखा गया। लोगों ने 48 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को यानी आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में हल्की और कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार की सुबह से ही धूप-छांव का खेल चलता रहा। दिन चढ़ने के साथ ही बादल लगभग साफ हो गए और तेज धूप निकल आई। इससे अधिकतम तापमान में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.